जेपी यादव..
शाहगंज (जौनपुर)। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक शैलेंद्र यादव 'ललई' की बड़ी माता सुमति देवी के निधन के बाद तेरहवीं संस्कार में आयोजित भोज में प्रदेश भर के नेताओं व पूर्व मंत्रियों का जमावड़ा उनके पैतृक निवास के गन्न्ना कृषक महाविद्यालय ताखा पश्चिम में लगा। उनके आवास पर से आए 151 बाल ब्राह्माणों ने मंत्रोच्चार किया। इसके बाद भोजन किया। तत्पश्चात कार्यक्रम शुरू हुआ।
ललई यादव की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ब्राह्माणों के रस्म के बाद जब भोज शुरू हुआ तो दिनभर चलता रहा। गांव के ही अपने कालेज के मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया। एक अनुमान के अनुसार कोई 40 हजार ग्रामीणों ने भोज में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। ललई यादव के यहाँ जो भी काम किए,उनमें इसी तरह आसपास के ग्रामीणों को आमंत्रित किया जाता है।भोजन करने की व्यवस्था सुबह 11बजे से प्रारंभ हो गया था और रात्रि 12 बजे तक चलता रहा। इस कार्यक्रम में अपने विधानसभा से लेकर प्रदेश के कई लोगों ने उपस्थित दर्ज कराई।
ताखा पश्चिम में स्थित कालेज पर स्व. सुमति देवी के चित्र पर लोगों ने पुष्पांजलि की। सबसे पहले प्रदेश के पूर्व मंत्री राम मूर्ति वर्मा पहुंचे। इसके बाद प्रतिपक्ष नेता राम गोविन्द चौधरी,आनंद सेन यादव,पवन पाण्डेय,बलराम यादव,अखिलेश यादव,दिनेश चौधरी, जगदीश सोनकर,केपी यादव,मुन्नी यादव,श्रध्दा यादव, प्रिसू सिंह,धनंजय सिंह,खब्बू तिवारी,हवलदार यादव,वसीम अहमद,अरशद खान,मोहम्मद एबाद, राजबहादुर यादव, लालबहादुर यादव,राजमोहन यादव,वीरेंद्र यादव, राकेश पाण्डेय,अमित यादव समेत दर्जनों पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक,कार्यकर्ता मौजूद रहे है।