उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में शुक्रवार दोपहर बाद हुई हिमस्खलन की चपेट में एक आर्मी पोस्ट आ गयी। जिसमें दबने के चलते तीन सैनिकों की मौत हो गई।
एक सीनियर आर्मी के अधिकारी ने बताया कि 21 राजपूत आर्मी पोस्ट करीब शाम को साढ़े चार बजे नियंत्रण रेखा से लगते माछिल में सोना पांडी गली (एसपीजी) में हिमस्खलन की चपेट में आ गयी।
उन्होंने बताया कि हिमस्खलन के चलते चार सैनिक नहीं मिल रहे थे। उसके फौरन बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया और सभी चारों बर्फ में दबे हुए मिले। उन्हें बर्फ से बाहर निकाल लिया गया है।हालांकि, उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी दो अन्य ने श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल बादामी बाग ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। तो वहीं, चौथा सिपाही बिपीन के बारे में कहा जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।