के.के. पी.जी. कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
दिनांक 8 मार्च 2006 को प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह के संरक्षण में कर्म क्षेत्र पी.जी. कॉलेज, इटावा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का कार्यक्रम ग्राम सराय एसर के पंचायत घर में संपन्न हुआ।
शिविर के द्वितीय दिवस पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने सभी स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं को अपने आशीर्वचन प्रेषित किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर मुरली कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण किस प्रकार किया जा सकता है। उन्होंने पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजीत कुमार दीक्षित ने अपने संबोधन में मानव जीवन में पेड़-पौधों के महत्व को बताया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
सप्तदिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का प्रारंभ स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्यगीत से हुआ। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने ग्राम सराय एसर का भ्रमण किया और ग्रामीणों के साथ पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
सभी स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने शिविर में भोजन किया तथा कार्यक्रम में पूर्ण उत्साह और तत्परता के साथ सहभागिता की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के बाद दिन का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर शिविर के संचालन में डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. नमिता पाण्डेय तथा डॉ. नीता पांडेय सहित अन्य शिक्षकगण तथा स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।