के.के.पी.जी. कॉलेज में सामाजिक बुराईयों की जानकारी विषय पर कार्यक्रम का आयोजन
आज प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह के संरक्षण में कर्म क्षेत्र पी.जी. कॉलेज, इटावा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सप्त-दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस श्रमदान किया गया एवं सामाजिक बुराईयों की जानकारी विषय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजशास्त्र विभाग प्रभारी, डॉ गिरिजा शंकर गुप्ता ने स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं को समाज में फैली सामाजिक बुराईयों के विषय में विस्तार से बताया तथा उन समस्याओं के समाधान के विषय में भी चर्चा किया ।
असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, डॉ. मिथलेश सिंह ने समाज में महिलाओं से जुड़ी हुई समस्याओं तथा उनसे निपटने के सरकारी एवं सामाजिक प्रयासों की जानकारी दी ।
सप्त-दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का प्रारम्भ बस्ती सराय एसर के पंचायत घर में स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत एवं राष्ट्रीय गीत से हुआ। इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा बस्ती में श्रमदान का कार्य किया गया। सभी स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं ने शिविर में भोजन किया तथा वक्ताओं द्वारा सामाजिक बुराईयों के बारे में स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं को जानकारी दी गई । कार्यक्रम में सभी ने मनोयोग से सहभागिता तथा सहयोग किया । स्वयं सेवक तथा स्वयं सेविकाओं द्वारा अनेक प्रश्न पूछे गए जिनका समाधान वक्ताओं के द्वारा किया । स्वयं सेवक तथा स्वयं सेविकाओं के द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता की गयी तत्पश्चात दिवस का अवसान राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजीत कुमार दीक्षित ने सभी का धन्यवाद किया । इस शिविर के सहायतार्थ डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ नमिता पाण्डेय तथा डॉ. नीता पांडेय आदि शिक्षक साथी तथा स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहे ।