42 फ़ोटो प्रतिभागियों में से 16 को मिला पुरस्कार व सम्मान

Update: 2018-01-31 12:16 GMT
अयोध्या। फैज़ाबाद, 
                        अयोध्या शोध संस्थान व डा राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट छवि कैमरे में कैद करने वाले फोटोग्राफरो को सम्मानित किया गया। इस विषय में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें पुरस्कार हेतु 42 प्रतिभागियों में 16 का चयन किया गया था। जिलाधिकारी व कुलपति अवध विश्वविद्यालय की मौजूदगी में यह पुरस्कार दिया गया।
            चयनित फोटोग्राफरो में प्रथम पुरस्कार रोहित पाल, द्वितीय पुरस्कार उपेन्द्र शर्मा, विशेष गुप्ता, तृतीय पुरस्कार हेतु नितिन श्रीवास्तव, रामू कुमार व मनोज कुमार का नाम चयनित किया गया। सांत्वना पुरस्कार के लिए उदय अग्रहरि, संदीप रस्तोगी, रवीन्द्र प्रताप सिंह, नेहा गुप्ता, अक्षय अग्रहरि, धनश्याम, कन्हैया कश्यप, अवन्तिका सिंह, अनुज पाण्डेय एवं अभिषेक सिंह का चयन किया गया था।

Similar News