सपा के कार्यों का भाजपा सांसद ने किया लोकार्पण, युवा नेता संतोष यादव ने किया पुरजोर विरोध
जौनपुर-मल्हनी वि.स.के अलीगंज कुल्हनामऊ 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण 274.33, मे पूर्व सरकार मे हुआ था। पावर स्टेशन क्षेत्रवासियों को सौगात के रुप मे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार ने दिया था जिसका शिलान्यास तत्कालीन कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने किया था आज सत्तारूढ़ दल के सांसद द्वारा उद्घाटन करने पर मुस्तफाबाद निवासी सपा नेता संतोष यादव भडक गये।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दूसरे को कार्यों को अपना बताकर जनता को गुमराह कर रही है। और मौके पर जाकर प्रतीकात्मक उद्घाटन किया, श्री यादव ने कहा यह अखिलेश यादव की देन है,जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक पारस नाथ यादव को करना चाहिए था।अधिकारियों ने सत्ता के दबाव मे सत्ता रुढ दल के लोगो से कराया जिसका हम सभी क्षेत्रवासी विरोध करते है।।
आपको ज्ञात हो की आज मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देशानुसार आज ''उत्तर प्रदेश दिवस'' सांसद जौनपुर डा. कृष्ण प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राणा प्रताप व्यायामशाला टी.डी.पी.जी. कालेज परिसर में जिले के विभिन्न विभागों के 37 परियोजनाओं के साथ मुस्तफाबाद बिजली पावर हाऊस का भी लोकार्पण किया गया।