लखनऊ. लोकबंधु राजनारायण की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और पार्टी के महासचिव किरणमय नंदा समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे।
मुलायम सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- "सपा में कुछ नेता गुटबाजी कर रहे हैं। पार्टी के लिए गुटबाजी ठीक बात नहीं है। मैंने ये बात अखिलेश से भी कही है और कार्यकर्ताओं से भी कह रहा हूं। सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव और उनके साथ मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं की गाड़ी से शुक्रवार को सपा का झंडा गायब नजर आया था। जब इस बारे में मीडियाकर्मियों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, अभी इस बारे में बताने का समय नहीं है।
उत्तर प्रदेश असेंबली इलेक्शन के पहले समाजवादी पार्टी में चल रहे विवाद के दौरान शिवपाल यादव ने नई पार्टी बनाने का एलान किया था।
पार्टी को आगे ले जाने के लिए संघर्ष जरूरी है। लोकबंधु राजनारायण जमीन से जुड़े हुए नेता थे। उन्होंने अन्याय कभी भी बर्दाश्त नहीं किया।
उन्होंने कहा- "राजनारायण की मुलाकात इंदिरा गांधी से कराने में मेरा भी हाथ था। वो जो कहते थे वो करते थे। मैं उनके बेहद करीब था। मैंने रक्षा मंत्री रहते हुए मुम्बई के अस्पताल में उनका इलाज कराया था। तब मेरी उन्होंने बहुत तारीफ की थी। राजनारायण का जन्मदिवस पार्टी कार्यालय में मनाने का फैसला मेरा था।