जौनपुर के लाल बहादुर नये समाजवादी कप्तान बनने पर सपाईयों में अपार खुशी-जेपी यादव
जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने कई जिलों की कार्यकारिणी भंग करते हुए नई कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। सपा द्वारा किये गये इस उलट फेर को मिशन-2019 से जोड़कर देखा जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जौनपुर के जिलाध्यक्ष राजनरायण विन्द को हटाकर पूर्व विधायक लालबहादुर यादव को अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पूर्व अध्यक्ष राजनारायण बिंद से कार्यकर्ता समेत कई नेता इनके कार्यप्रणाली से असंतुष्ट थे। कल जैसे ही कार्यकताओं को खबर मिली की खुशी से झूम उठे। क्योकिं नये श्री यादव अध्यक्ष से पहले भी लोग काफी हद तक कार्यकर्ता नेता सभी संतुष्ट थे। अब पुनः अध्य़क्ष बनाये जाने पर अधिक हर्ष है। हाईकमान ने लाल बहादुर यादव को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
लालबहादुर यादव इससे पूर्व भी जिले की कमान सम्भाल चुके है। लालबहादुर यादव को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई देने वालों का तांता लगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, राजेश लोहिया,अभिषेक यादव,अमित यादव अखण्ड यादव, धर्मेंद्र मिश्रा, विकास यादव समेत सभी लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।