कानपुर : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बेहतरीन सड़कें, फ्लाईओवर, आधारभूत सुविधाएं, उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार ही वर्तमान सपा सरकार की पहचान है। हमारी सरकार तीव्रतम विकास की पक्षधर है। किंतु-परंतु में हम विश्वास नहीं करते। क्योंकि जनता सब कुछ जानती है, आंकती है।
आगामी विधानसभा चुनाव में हम जनता के बीच इसी आधार पर जाएंगे। जनता ने बसपा व भाजपा की सरकारों को भी देखा व सहा है। विकास के नाम पर जनता को छलने वाली ये पार्टियां इस बार भी मुंह की खाएंगी।बुधवार को कन्नौज, औरैया और इटावा में पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजन से अखिलेश खुलकर मिले। स्वागत के लिए जगह-जगह खड़े लोगों ने रोका तो रुककर सबसे मिले और पार्टी की जमीनी हकीकत जानी। तिर्वा स्थित मुन्ना की दुकान के पास खड़े होकर मुख्यमत्री ने कुल्हड़ में चाय की चुस्की ली तो जगह-जगह युवाओं से गुफ्तगू भी की। इस दौरान संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने कहा कि बहस का मुद्दा विकास होना चाहिए, लेकिन विपक्षी कोई न कोई नया शिगूफा छोड़ रहे हैं।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के सवाल पर कहा कि कोई भी प्रदेश अध्यक्ष बने सपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर उनकी नियुक्ति नियमित करने और मानदेय बढ़ाने की मांग भी की।
बिधूना से नहीं लड़ेंगे चुनाव: औरैया के बिधूना में पत्रकारों के सवाल के उत्तर में कहा कि वह बिधूना से चुनाव नहीं लड़ेंगे। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दाल का आयात नहीं होना चाहिए। किसानों को सब्सिडी देकर इसका उत्पादन कराया जा सकता है। उन्होंने अवधेश हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। अफसरों से सैफई के मास्टर प्लान पर तेजी से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों के पेच भी कसे। मुख्यमंत्री ने आगरा से इटावा बनने वाले साइकिल हाइवे को लेकर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग से कार्य की प्रगति जानी।