सैनिकों के बीच अनूप जलोटा व सुरभि को नौशाद सम्मान और युवा कलाकारों को शान ए अवध

Update: 2026-03-11 10:14 GMT

होंगी समीर-दीपाली, समरजीत रंधावा, शीर्षा रक्षित, बिसरूप व ड्रमर तन्मय मुखर्जी की प्रस्तुतियां

छावनी में 22 मार्च की शाम सजेगा सुरों का अवध मेला

लखनऊ, 11 मार्च। हुनर क्रिएशन एण्ड क्राफ्ट एसोसिएशन 22 मार्च की शाम आर्मी खेल परिसर द्वारा दो चरणों में होने वाले अवध मेला में सैन्य अधिकारियों और हजारों सैनिकों के बीच

पद्मश्री अनूप जलोटा और सुरभि रंजन नौशाद सम्मान से नवाजे जाएंगे। इस मौके पर शान ए अवध सम्मान पाने वाले युवा फनकार समीर-दीपाली, समरजीत रंधावा, शीर्षा रक्षित, सृष्टि मुखर्जी और बिसरूप बनर्जी व दीपांशी यादव ड्रमर तन्मय मुखर्जी के साथ अपनी गायकी से सैनिकों का मनोरंजन करेंगे।

पर्यटन विभाग व उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से इस वर्ष होने वाले दूसरे चरण के इस समारोह भारतीय सेना के निमंत्रण पर विशेष रूप से सैनिकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। समारोह में सेंट्रल कमांड के तहत सभी रेजिमेंट को परिवारों के साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस अवध मेले में रेजिमेंट अपने खाने के स्टॉल लगाएंगे।

इस अवसर पर अनूप जलोटा गजल-भजन गाएंगे। समीर और दीपाली की हिट जोड़ी, रॉक और क्लासिकल फ्यूजन के लिये प्रसिद्ध इंडियन आइडल सीजन-13 की चर्चित गायिका शीर्षा रक्षित, बिसरूप बनर्जी सेना के लिए गाएंगे। समरजीत रंधावा सूफी गीत गाएंगी तो तन्मय मुखर्जी ड्रम बजाएंगे। लखनऊ की दीपांशी यादव भी गाएंगी। पांच हजार की बैठने की क्षमता बनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि हस्तकलाओं को प्रोत्साहित करने के साथ नयी पीढ़ी को पर्यावरण व भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने वाली हमारी एसोसिएशन पहले चरण में 16 फरवरी को गायक हरिहरन को नौशाद सम्मान प्रदान करने के साथ इससे पहले अनेक यादगार कार्यक्रम कर

सरोदवादक अमजद अली खां, संतूर वादक शिवकुमार शर्मा, हेमा मालिनी, रेखा भारद्वाज, सोनू निगम, तलत अजीज, मिथुन शर्मा और प्रतिभा सिंह बघेल, राधिका चोपड़ा और सोनम कालरा जैसे कई विश्वविख्यात कलाकारों को सम्मानित कर चुका है।

Similar News