मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल का विलय फिलहाल सपा मे नहीं होगा। ये बात सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने सपा की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद बताई।
मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह ने कौमी एकता दल के सपा में विलय की घोषणा की थी साथ ही कहा था कि इससे सपा को मजबूती मिलेगी।
हालांकि शिवपाल ने ये भी कहा था कि मुख्तार सपा में शामिल नहीं हुए हैं। हालांकि मुख्तार की पार्टी के सपा में विलय को लेकर सीएम अखिलेश यादव की नाराजगी के चर्चे रहे। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि मुख्तार जैसे लोगों का पार्टी में स्वागत नहीं कर सकते।