सपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर में किया अखिलेश यादव का जन्मदिन समारोह, हवन-पूजन कर मांगी दीर्घायु की कामना

Update: 2025-07-01 12:17 GMT


रिपोर्ट: मोहम्मद अफजल डीडीयू नगर

चंदौली/मुगलसराय: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने परंपरागत और श्रद्धाभाव के साथ मनाया। शहर के प्रसिद्ध घोंघारी बाबा मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर अखिलेश यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

करीब 25 से 30 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की तस्वीर को टीका लगाया, उन्हें प्रतीकात्मक रूप से मिठाई खिलाई और उनके नाम के जयकारे लगाए। मंदिर परिसर ‘अखिलेश यादव अमर रहें’ जैसे नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ सपा नेता संतोष यादव ने कहा कि अखिलेश यादव देश के पिछड़े, दलित और आम जनमानस की उम्मीद हैं। उनके नेतृत्व में समाजवाद और विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।

इस मौके पर प्रदीप यादव, रीतेश भोले, स्नेल भारती, सुनील, आशीष मिश्रा, धीरज प्रधान, पवन, राजेश, रामविलास प्रधान, गुंजन, दिनेश, गोलू, गौरव, आदित्य, रमेश, भारती, शशिकांत गुप्ता, बांटी गौड़, मोनू कुमार, प्रभात भारती समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Similar News