ये क्या! फूलों के बदले बसपा विधायक का कीचड़ से स्वागत

Update: 2016-05-15 09:21 GMT






भई प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, ऐसे में जनप्रतिनिधियों को भी समझ आ गई है कि चलो लोगों के बीच जायें और उनकी समस्याओं को सुनें। पर यहां तो कुछ और ही हो रहा है। जी हां बात कर रहे हैं आगरा की जहां बढ़ती गर्मी के साथ साथ लोगों का गुस्सा भी बस आसमान छू रहा है। यहां कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी रहती है। समस्या का विकराल रुप देख लोगों में बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। लेकिन आज तक इनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

बस जब बसपा विधायक यहां पहुंचे तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं के तेवर काफी गर्म नजर आये, विधायक के विरोध में महिलाओं ने किचड़ तक उछाल दिया। अब ऐसा नजारा देखकर साफ कहा जा सकता है कि एमएलए साहब ने इलाके में कुछ विकास कार्य किये होते तो शायद लोगों के गुस्से का शिकार ना होते।
आगरा का नरीपुरा इलाका एक पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। इस इलाके में जलभराव और पानी की समस्या विकराल है। बीते चार साल में क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।  इस क्षेत्र से  बसपा विधायक गुटियारी लाल दुवेश है। उनके क्षेत्र में पहुंचने पर महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी।


Similar News