संघ और कांग्रेस विहीन देश संभव नहीं, कांग्रेस से ही निकला समाजवाद: बेनी प्रसाद

Update: 2016-05-14 16:05 GMT



लखनऊ। सपा में शामिल होकर लौटे पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने आज कहा कि संघ और कांग्रेस विहीन देश संभव नहीं है। जो लोग 17 साल तक संघ के साथ रहकर सत्ता का मजा लेते रहे उनके मुंह से संघ विहीन देश की बात शोभा नहीं देती। मनमोहन सिंह, नेहरू के बाद देश के सबसे योग्य और स्ट्रांग प्रधानमंत्री हुए। प्रधानमंत्री के रूप में उनके किए कार्य को इतिहास हमेशा याद रखेगा। सपा में शामिल होकर लौटे बेनी बाराबंकी में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वह राहुल को प्रधानमंत्री बनाने की बात कहने की बात से इन्कार नहीं करते, लेकिन जब प्रधानमंत्री बनाने की बात आएगी तो देखा जाएगा। अभी तो उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाने की बात है। राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर बेनी ने कहा कि हां, मैं लाभ के लिए राजनीति में आया। मैं अगर कांग्रेस में न आया होता तो न पुनिया और निर्मल सांसद बनते और न ही कमांडो कमल किशोर ही। मेरी राहुल और सोनिया गांधी से कोई शिकायत नहीं है। मैं खाली बैठा था इसलिए सपा में आ गया। सपा और कांग्रेस के बीच तालमेल की संभावनाओं के सवाल वे टाल गए। उन्होंने कहा कि कैसी विडंबना है कि एक बार शपथ लेकर उत्तराखंड में हरीश रावत चार बार मुख्यमंत्री बने। इससे न्यायपालिका पर लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है। चुनाव हुए तो उत्तराखंड में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।



कांग्रेस से ही निकला समाजवाद



बेनी ने कहा कि जितने भी बड़े समाजवादी नेता हुए वे सब कांग्रेस से ही निकले। उन्हें कांग्रेस की नीतियों से कोई शिकायत नहीं है और न सोनिया, राहुल और मनमोहन सह से ही। वहां कभी प्रियंका को मनाने की बात हो रही थी तो कभी किसी दूसरे को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात।



Similar News