BJP MP का सूखे का समाधान, अपने-अपने क्षेत्र में यज्ञ कराएं, उड़ रहा मजाक

Update: 2016-05-12 08:28 GMT






लोकसभा में सूखे की समस्या पर चर्चा के दौरान यूपी के भदोही से भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि राजा जनक ने इंद्र देवता को मनाने के लिए खेतों में हल चलाया था और यज्ञ किया था और फिर बारिश हुई थी, उसी तरह हमें भी यज्ञ करना चाहिए।

भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यज्ञ से निकलने वाले धुंए से बारिश होती है। इसलिए देश में खुशहाली के लिए यज्ञ होना चाहिए। गुड़, जौ, तिल, घी, कवलगट्टा, कोदू समेत यज्ञ के लिए जरूरी हवन सामग्री भी हमें खेती से ही हासिल होती है।

उन्होंने कहा कि त्रेता युग में एक बार मिथिला नरेश राजा जनक के राज्य में भी सूखा पड़ा था तो उन्होंने खेत में हल चलाया था। उन्होंने कहा कि कृषि से ही हवन सामग्री उपजती है। सृष्टि की रचना में यज्ञ का बड़ा महत्व है। इसका अंश जब आसमान तक पहुंचता है तो बारिश निश्चित होती है।

बीजेपी सांसद ने कहा कि देश में सूखे के हालात हमेशा से आते रहे हैं। अब भी देश में सूखे जैसे हालत हैं। ऐसे में देश में यज्ञ होना चाहिए। दूसरी तरफ सांसद के प्रतिनिधि व भाजपा नेता शैलेन्द्र दूबे ने बताया कि सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में भी जनता को इसके लिए प्रेरित करते रहते हैं। उधर विपक्ष इस बयान को लेकर सांसद व भाजपा का मजाक उड़ा रही है।


Similar News