मेरा पति चाहता है कि मैं बन जाऊं कॉलगर्ल', SSP से लगाई गुहार

Update: 2016-05-09 10:38 GMT





यह घटना उसी आगरा में हुई है, जिसे मोहब्ब्त की नगरी कहा जाता है। यहां कभी अपने प्यार के लिए मुगल बादशाह शाहजहां ने ताजमहल बना दी थी पर उसी शहर के न्यू आगरा की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति पर गम्भीर आरोप लगाए हैं।पत्नी का आरोप है कि चार साल पहले उसे प्यार के जाल में फंसाकर इस शख्स ने उसके साथ रेप किया और फिर शादी कर ली और अब कॉलगर्ल बनने के लिए मजबूर कर रहा है।  पत्नी का आरोप है कि उसका पति उसे अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाब बनाता है।  पत्नी ने पुलिस को बताया है कि उसका पति उसे कई बार कमरे में अजनबी लोगों के साथ बंद कर चुका है पर उसने किसी तरह अपनी आबरू बचाई।

महिला का आरोप है कि उसके पति के दोस्त अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर पति उसकी छोटी बहन को जान से मारने की धमकी देता है। महिला का आरोप है कि कई बार इस बात की शिकायत थाने में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब युवती ने एसएसपी आगरा से गुहार लगाई है।



Similar News