आजम खां लखनऊ में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम, सूडा और नगर विकास विभाग ने किया था। इसमें आजम ने शहर की करीब 300 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इस दौरान उन्होंने राज्यपाल द्वारा नगर निकाय बिल लौटाने पर भी नाराजगी जाहिर की और कहा कि इससे भ्रष्टाचार की लड़ाई कमजोर होगी। आजम ने आरोप लगाया कि राज्यपाल बीजेपी के मेयर को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।