बंदी ने दांत से काटा दुष्कर्म के आरोपी नूर मोहम्मद का प्राइवेट पार्ट

Update: 2017-07-21 13:02 GMT
हरदोई के जिला कारागार में बंद एक कैदी ने दुष्कर्म के आरोपी का प्राइवेट पार्ट दांत से काट लिया। जिसके बाद से गंभीर रूप से घायल दुष्कर्म के आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरदोई जिला कारागार में कल उस माहौल अचानक उस समय बेहद संगीन हो गया जब एक बंदी ने दुष्कर्म के आरोपी एक बंदी का प्राइवेट पार्ट अपने दांत से काट लिया। दरअसल के बीच किसी हंसी मजाक के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद कैदी ने दुष्कर्म के आरोपी के गुप्तांग को दांत से काट लिया। बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। जेल प्रशासन ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां उसका इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले की जेल प्रशासन पड़ताल कर रहा है।
हरदोई जिला कारागार में संडीला कोतवाली के दामाद पुरवा निवासी नूर मोहम्मद पुत्र अब्दुल हसन दुष्कर्म के आरोप में पिछले चार माह से जिला कारागार में बंद है। वह बैरक नंबर सात में अन्य बंदियों के साथ है। कल देर शाम बंदियों के बीच हंसी मजाक चल रहा था।
इस दौरान बैरक में बंद मानसिक रूप से बीमार एक अन्य बंदी ने अचानक दांत से उसका गुप्तांग काट लिया। इसके बाद से बैरक में खलबली मच गई।

Similar News