जन्मोत्सव : नेमा देवी मंदिर फाजिलपुर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 21 किलो का केक काटकर धूमधाम से मनाया गया देवी जी का जन्मोत्सव
(सुघर सिंह सैफई)
मैनपुरी। इटावा, मैनपुरी, मध्यप्रदेश व राजस्थान के कई जिलों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र नेमा देवी मंदिर फाजिलपुर माता का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भक्तों ने 21 किलो का केक काटकर प्रसाद वितरित किया। इस दौरान मंदिर में सजावट भी की गई थी।
मैनपुरी जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फाजिलपुर में वर्षों पुराना नेमा देवी का मंदिर है। इस मंदिर पर दूर दराज इलाकों से हजारों श्रद्धालु मंदिर पर आकर प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगते है। और मन्नत पूरी होने पर नवरात्रि के दिनों में नेजा घँटा चढ़ाने वाले भक्तों की भीड़ के साथ कतार लगी रहती है। देवी के मंदिर पर लांगुरिया के गीतों की ध्वनि बजाते हुए। देवी के भवन में नृत्य करते है। और अष्टांग दंडवत प्रणाम करते हुए माता के मंदिर पर नेजा चढ़ाते हैं। नेमा देवी के मंदिर पर नवरात्रि पर भक्तों की भीड़ लगी रहती है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी नेमा देवी का जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया।
मंदिर के मुख्य पुजारी संग्राम सिंह ने बताया कि पूजनीय नेमा देवी का जन्म सन 1961 में हुआ था। बाल्यावस्था में ही 5 वर्ष की आयु में गांव से अलग झाड़ियों में बैठ कर तप करने लगी। उसके बाद घर वालों ने मना किया। कुछ समय तक चुप रही। पर घर पर ही ईश्वर की भक्ति में लगी रही। जब इनकी आयु 9 वर्ष पूर्ण हुई। तो उन्होंने फिर दोबारा उसी स्थान पर बैठ कर तप करने लगी। और ईश्वर के ध्यान में मगन हो गई। और उनके शरीर पर सर्प, बिच्छू चढ़ गए थे। लेकिन उन्होंने सर्प और बिच्छू की परवाह किए बिना अपना ध्यान नहीं तोड़ा। उन्होंने 11 साल 351 दिनों तक अन्ना जल ग्रहण नहीं किया। प्रशासन ने उनका परीक्षण भी किया भोजन, जल, ग्रहण नहीं करने पर शरीर जर्जर हो गया था। लेकिन उन्होंने ईश्वर का तप करना नहीं छोड़ा। और कुछ समय बाद उसी जगह समाधि ले ली। परिजनों ने एक मूर्ति बनवाकर प्राण प्रतिष्ठा कर दी। और मंदिर बनवा दिया। तब से लेकर आज तक लाखों श्रद्धालु के आस्था के केंद्र बना हुआ है। नेमा देवी के पिता स्वर्गीय नरेंद्र सिंह चौहान,और माँ कलावती देवी थी । और भाई का नाम संग्राम सिंह था। नेमा देवी के जन्मोत्सव में शामिल इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय चौहान, गोविंद सिंह, सेवेंद्र चौहान, सुबोध राठौर, गौरव सिंह, आनंद सिंह, विवेक सिंह प्रवीण सिंह, अवनीश कुमार , दिव्यांश, ऋषभ, मनोज कुमार सैफई आदि लोग शामिल हुए।