जनता के भरोसे का चेहरा बने एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, सक्रिय कार्यशैली और संवेदनशील पुलिसिंग से बढ़ा विश्वास

Update: 2026-04-02 14:27 GMT

लगातार क्षेत्र भ्रमण, त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों की मदद से फिरोजाबाद के ग्रामीण इलाकों में मजबूत हुई कानून-व्यवस्था

(सुघर सिंह सैफई)

फिरोजाबाद। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज चौधरी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कार्यशैली और संवेदनशील व्यवहार के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ा है।

एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर थानों और चौकियों की व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान वे पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हैं कि आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनका समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं पर भी वे तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित कराते हैं। कई मामलों में उन्होंने स्वयं हस्तक्षेप कर पीड़ितों की समस्याओं का समाधान कराया, जिससे लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अनुज चौधरी सख्त प्रशासनिक अधिकारी होने के साथ-साथ संवेदनशील और जनता की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने वाले अधिकारी हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार सक्रिय रहकर अपराध पर नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने का कार्य कर रही है।एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी का मानना है कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद और विश्वास ही बेहतर कानून-व्यवस्था की आधारशिला है। इसी सोच के साथ वे क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने और प्रभावी पुलिसिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनकी इसी कार्यशैली के कारण फिरोजाबाद के ग्रामीण इलाकों में पुलिस की सकारात्मक छवि बन रही है और लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए खुलकर पुलिस प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं।

अनुज चौधरी का कहना है कि अगर थाना अध्यक्ष व चौकी इंचार्ज सही से कार्य करें और पीड़ित को न्याय दें तो पीड़ित पूरे दिन अपना काम मजदूरी छोड़कर उच्च अधिकारियों के कार्यों के चक्कर न लगाए लेकिन जब उन्हें चौकी इंचार्ज और थाना अध्यक्ष टहला देते हैं तो पीड़ित मजबूरी में उच्च अधिकारियों के पास पहुंचता है और अपना पूरा दिन बर्बाद करता है गरीब मजदूर अपने पूरे दिन की मजदूरी छोड़कर अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर काटता है इस मामले में मैंने अपने अधीनस्थ थानाध्यक्षों को साफ - साफ निर्देश दिए गए हैं कि पीड़ितों की समस्या का जल्द पारदर्शी निस्तारण करें छोटी सी घटना को भी गंभीरता से लें क्यों कि छोटी घटना में की गई लापरवाही बड़ी घटना को जन्म देती है। अगर पीड़ित को त्वरित व समय से न्याय दिया जाए तो बड़ी घटना घटित होने से रोका जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक ही शिकायत को बार बार लेकर आने बाले पीड़ितों की सूची तैयार की जाएगी और इसके लिए थानाध्यक्ष की जबाबदेही तय होगी कि आखिर क्या बजह है कि पीड़ित को न्याय नही मिल पा रहा है और पीड़ित उच्चाधिकारियों के चक्कर काट रहा है। ऐसे मामले में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित को टरकाना वाले और कार्य में हीलाहवाली करने बाले अब बक्से नहीं जाएंगे

👉 हर घटना पर स्थलीय निरीक्षण करने खुद पहुँचते है अनुज चौधरी

ग्रामीण इलाकों के थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं पर एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी खुद मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना करते हैं और प्रयास रहता है घटना का शीघ्र निस्तारण किया जा सके क्यों कि उनका मानना है कि छोटी घटना ही बड़ी घटना को जन्म देती है जब छोटी घटना का समय से निस्तारण हो जाएगा तो बड़ी घटना ही नहीं होगी इसलिए अनुज चौधरी कोई भी घटना होने पर खुद भी मौजूद रहते हैं।

Similar News