मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में पलटी यात्रियों से भरी नाव, अब तक 1 की मौत

Update: 2024-12-18 13:55 GMT

मुंबई से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। मुंबई में स्थित प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई है। पुलिस ने भी इस घटना के बारे में जानकारी साझा की है। पुलिस ने कहा है कि समुद्र में यात्रियों से भरी नौका पलट गई है। पुलिस ने कहा है कि जो नाव पलटी उसमें कितने यात्री सवार थे अब तक इसके बारे में कोई पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। इस हादसे में अब तक 1 व्यक्ति की मौत की खबर सामने आ रही है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा आइलैंड जा रही बोट अचानक से पानी में डूबने लगी। इसके बाद बोट पर सवार यात्रियों को आस पास के बोट से बचाया जा रहा है। यह घटना शाम 4 बजे के करीब की है। फिलहाल अभी तक 21 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं, एक व्यक्ति की मौत की खबर भी सामने आ रही है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, एलीफेंटा जा रही नौका का नाम नीलकमल था। ये उरण, करंजा में डूब गई है। प्रारंभिक जानकारी सामने आई है कि इस नौका में 56 यात्री सवार हैं। नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल और येलोगेट पुलिस स्टेशन 3 और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से हादसे वाली जगह पर राहत और बचाव कार्य जारी है। एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद हैं।

हादसे वाली जगह पर नौसेना द्वारा तट रक्षक बल और मरीन पुलिस के साथ मिलकर बचाव प्रयास शुरू किया गया है। नौसेना की 11 नावें, समुद्री पुलिस की 03 नावें और तटरक्षक बल की 01 नाव क्षेत्र में हैं। इसके अलावा 04 हेलीकॉप्टर भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

CM फडणवीस ने दिया बयान

गेटवे ऑफ इंडिया के पास नाव पलटने के हादसे का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा- "सूचना मिली कि एलीफेंटा जा रही नीलकमल नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। तत्काल सहायता के लिए नौसेना, तटरक्षक बल, बंदरगाह, पुलिस टीमों की नौकाएं भेजी गई हैं। हम जिला एवं पुलिस प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं, सौभाग्य से अधिकांश नागरिकों को बचा लिया गया है। हालाँकि, बचाव कार्य अभी भी जारी है। जिला प्रशासन को उनके सभी प्रणालियों को बचाव कार्य में लगाने के आदेश दिए गए हैं।"

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: