रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारीज गिलौला में जिलापंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र का ईश्वरीय संकल्प

Update: 2025-08-09 09:53 GMT


दिव्य राखी संग आत्मिक बंधन का संदेश – सुख, शांति और सद्भाव के पथ पर चलने का आह्वान

अनवार खाँ मोनू / सीताराम गुप्ता

श्रावस्ती। रक्षाबंधन जैसे पवित्र अवसर पर जब रिश्तों में विश्वास, प्रेम और सुरक्षा की डोर और मजबूत होती है, उसी भाव को साकार करने के लिए पूर्व राज्य मंत्री, पूर्व सांसद एवं वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दद्दन मिश्र शुक्रवार को ब्रह्माकुमारीज गिलौला सेवा केंद्र पहुँचे।

सेवा केंद्र की ब्रह्माकुमारी बहनों ने उन्हें ‘परमात्म स्मृति’ से ओत-प्रोत दिव्य राखी बाँधकर शुभकामनाएँ और ईश्वरीय आशीर्वाद प्रदान किया। इस भावपूर्ण क्षण में वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

श्री मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा— “रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के संबंध का पर्व नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के पवित्र बंधन की अमर स्मृति है। यह पर्व हमें अपने जीवन में सद्गुणों की रक्षा और अवगुणों का त्याग करने की प्रेरणा देता है।”

उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस्था के सतत आध्यात्मिक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था का योगदान न केवल नैतिक मूल्यों के पुनर्स्थापन में, बल्कि शांतिपूर्ण, सामंजस्यपूर्ण और सुखमय समाज निर्माण में भी अद्वितीय है।

अंत में, श्री मिश्र ने उपस्थित सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस पावन पर्व के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात कर, प्रेम, भाईचारा और शांति की ज्योति प्रज्ज्वलित करें, जिससे राष्ट्र और विश्व में मानवता की सुगंध फैल सके।

Similar News