मंडलीय छात्रवृत्ति कार्यशाला संपन्न, पारदर्शिता और समयबद्धता पर रहा विशेष जोर
छात्रवृत्ति प्रक्रिया को लेकर कॉलेज प्रतिनिधियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
आनन्द गुप्ता/अनवार खाँ मोनू
झाँसी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रवृत्ति प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंडलीय छात्रवृत्ति कार्यशाला का आयोजन झाँसी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यशाला में मंडल के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राचार्य, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बिमल कुमार दुबे (आयुक्त, झाँसी मंडल) एवं विशिष्ट अतिथि श्री केशव कुमार चौधरी (पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाँसी रेंज) रहे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रवृत्ति प्रक्रिया को अधिक डिजिटल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने छात्रवृत्ति पोर्टल की कार्यप्रणाली, आवश्यक दस्तावेजों, पात्रता मापदंड और आवेदन में की जाने वाली सामान्य त्रुटियों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही संस्थागत स्तर पर आने वाली तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं का समाधान भी सुझाया गया।
प्राचार्य ए.एन. त्रिपाठी सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कॉलेज प्रतिनिधि, महिला कर्मचारियों और छात्रवृत्ति अनुभाग से जुड़े विशेषज्ञों ने भी कार्यशाला में भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक मंडल द्वारा किया गया और प्रतिभागियों को उपयोगी दिशानिर्देशों से अवगत कराया गया।