डीएसपी अजय प्रताप सिंह ने वृद्धाश्रम में किया वस्त्र और फल वितरण

Update: 2025-07-27 14:20 GMT


रिपोर्ट: ओ पी श्रीवास्तव, चंदौली

चंदौली: पटना में पदस्थापित डीएसपी अजय प्रताप सिंह ने रविवार सुबह चंदौली जनपद के मधुपुर स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्य के तहत वस्त्र और फल वितरित किए। मूल रूप से ग्राम तोरवा निवासी अजय प्रताप सिंह लगातार तीसरे वर्ष इस सेवा अभियान को संचालित कर रहे हैं।

कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे शुरू हुआ, जहां डीएसपी सिंह ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को वस्त्र, फल और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, यह सेवा अब मेरी दिनचर्या का हिस्सा बन गई है। जब भी अवसर मिलता है, मैं यहां आकर सेवा का सौभाग्य प्राप्त करता हूं। वृद्धाश्रम में लगातार बढ़ रही बुजुर्गों की संख्या समाज के लिए चिंताजनक है। यह दर्शाता है कि आज की पीढ़ी अपने संस्कारों और जिम्मेदारियों से विमुख होती जा रही है।

उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्हें समाज सेवा की प्रेरणा बचपन से ही अपने दादा स्व. दामोदर सिंह और पिता रामानंद सिंह से मिली। परिवार ने हमेशा यही सिखाया कि जरूरतमंद की मदद करना ही सच्चा मानव धर्म है, और यही जीवन में सुख और शांति का मार्ग है,उन्होंने कहा।


Full View


कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों द्वारा पटना में उन पर लगे आरोपों के बारे में सवाल किए जाने पर उन्होंने संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। मैंने वही किया जो कानून और मेरी ड्यूटी ने मुझसे अपेक्षित किया था। इतना ही कहूंगा कि सत्य पराजित हो सकता है, लेकिन उसकी पराजय स्थायी नहीं होती।वृद्धाश्रम प्रबंधन और वहां निवास कर रहे बुजुर्गों ने डीएसपी अजय प्रताप सिंह के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी उनके आगमन की कामना की।

Similar News