अयोध्या। समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव को अयोध्या जिलाधिकारी निखिल टीआर फुंडे ने आज समाजसेवा में सराहनीय कार्य हेतु सम्मानित किया।
बताते चलें कि एक समाचार पत्र की ओर से सनबीम स्कूल, मऊ शिवाला अयोध्या में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने समाजसेवी सुरेश यादव को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही राष्ट्र सेवा है। सभी को सामाजिक कार्य करना चाहिए।
जबकि समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि शिक्षा सबके लिए जरूरी है। आज के सभी मेधावी छात्र छात्रा कल के भविष्य है। इनका सम्मान जरूरी है। इससे इनका मनोबल बढ़ता है। श्रीयादव ने कहा कि जिलाधिकारी ने मुझे सम्मानित किया। इसके लिय हम सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते है। समाचार पत्र परिवार को बधाई देते हैं। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करता हूं। आयोजक स्वर्मिल चंद्र ने स्वागत-सत्कार करते हुए सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में हज़ारों लोग शामिल रहे।