विवेक पांडेय बने द चंदौली प्रेस क्लब के अध्यक्ष, सुजीत सौरभ को सौंपी गई महामंत्री की जिम्मेदारी
ओ पी श्रीवास्तव, चंदौली
चंदौली। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में बुधवार को द चंदौली प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुए। इसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार विवेक पांडेय उर्फ रन्टू गुरु को अध्यक्ष और सुजीत कुमार सौरभ को महामंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी गनपत राय और पर्यवेक्षक राकेश चंद्र यादव की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।
सुबह से ही जिले के कोने-कोने से पत्रकार कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में एकत्रित हुए। चुनाव को लेकर पत्रकारों में खासा उत्साह देखने को मिला। संगठन के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इन पदों पर हुई नियुक्ति
अध्यक्ष: विवेक पांडेय उर्फ रन्टू गुरु
महामंत्री: सुजीत कुमार सौरभ
जिला उपाध्यक्ष: धर्मेंद्र कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता
कोषाध्यक्ष: राकेश चंद्र यादव
जिला सचिव: चंदन सिंह
मीडिया प्रभारी: फैजान अहमद
संगठन मंत्री: ओपी श्रीवास्तव, रवि मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार सिंह
न्याय समिति के सदस्य के रूप में गनपत राय, रविकान्त सिंह, राम कुमार जायसवाल, ज्ञानेंद्र सिंह और मुकेश मौर्य को नामित किया गया। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में चंद्रभानु कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक पांडेय ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि संगठन पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण और उनके हितों की रक्षा हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।