अयोध्या में लक्ष्मण गेस्ट हाउस का भव्य शुभारंभ समाजसेवी सुरेश यादव ने फीता काटकर किया

Update: 2025-05-22 07:24 GMT


 

अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या में खाले का पूर्वा में आज एक नई होटल सुविधा का शुभारंभ किया गया। इस लक्ष्मण गेस्ट हाउस का उद्घाटन समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर संस्था के अनेक पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

श्री सुरेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह गेस्ट हाउस संस्था के मीडिया प्रभारी श्री आर पी सिंह द्वारा बनवाया गया है। जिससे आमजन को बेहतर और सुलभ सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि यह गेस्ट हाउस अयोध्या आने वाले राम भक्तों श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

गेस्ट हाउस के प्रोपराइटर श्री संतोष कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि समाजसेवी संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव द्वारा उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस में रामभक्तों और पर्यटकों को कम कीमत पर उच्च स्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी। इस शुभ अवसर पर कृष्णा कुमार मांझी, वरिष्ठ पत्रकार वासुदेव यादव, दुर्गा माझी, रंजीत निषाद, राम प्रताप गोस्वामी अनिल बर्मा,धर्मेंद्र, महेंद्र उपाध्याय समेत संस्था के सैकड़ों सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Similar News