बागपत में राहुल खट्टा की मां का मकान ध्वस्त, स्थगन आदेश भी बेअसर!

Update: 2025-05-17 12:16 GMT

बागपत। कुख्यात राहुल खट्टा की ग्राम प्रधान मां के मकान पर एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर चला। खट्टा प्रहलादपुर में ग्राम समाज की भूमि पर ग्राम प्रधान क्षमा देवी ने मकान बनाया हुआ था। कोर्ट से स्थगन आदेश के बाद भी 70 फीसद मकान गिराया गया। खट्टा प्रहलादपुर में खसरा न. 2399 पर ग्राम समाज की भूमि है, जिस पर ग्राम प्रधान और कुख्यात बदमाश रहे राहुल खट्टा की मां ने मकान बनाया हुआ था। इसके अलावा एक दर्जन के करीब लोगो ने कब्जा कर मकान बना लिए थे।

गांव के ही राकेश कुमार ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी। लगभग एक वर्ष पूर्व प्रशासन अन्य मकानों पर बुलडोजर चला कर उन्हें गिरा दिया था, लेकिन ग्राम प्रधान का मकान बच गया था। डीएम अस्मिता लाल के निर्देश पर तीन दिन पूर्व नायब तहसीलदार मोनिका यादव ने राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर अतिक्रमण हटाया था, लेकिन बुलडोजर खराब होने के कारण मकान का कुछ हिस्सा ही गिराया गया था।

टीम वापस लौट गई थी। शुक्रवार को तहसील तहसीलदार अभिषेक कुमार, राजस्व निरीक्षक दीपक शर्मा, लेखपाल मोहित मय टीम के पहुंचे और मकान ध्वस्त कराना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान का बेटा राजू खट्टा प्रशासन टीम को हाईकोर्ट से प्राप्त स्थगन आदेश की कापी भी दिखाता रहा। बाद में 70 फीसद मकान गिराने के बाद ही बाद टीम वापस लौटी। राजू खट्टा ने प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।



Similar News