प्राइवेट बस ने कार में मारी भीषण टक्कर, तीन की मौत

Update: 2025-02-16 13:07 GMT

अलीगढ़। यमुना एक्सप्रेस-वे पर टप्पल में दोपहर करीब डेढ़ बजे बड़ा हादसा हुआ। नोएडा की ओर जा रही कार को तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार पलट गई। इसमें सवार महिला सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई। एक महिला सहित दो लोग घायल गुए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल नोएडा ले जाया गया है।

कार आगरा की तरफ से आई थी। इसमें मिले कागजात के अनुसार गाड़ी जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा नगर के बल्देवराज शर्मा के नाम है। मृतकों व घायलों की अभी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

गाड़ी में पांच लोग थे। प्रयागराज से अपने घर जम्मू जा रहे थे

हादसे में मृतकों के नाम

पदम पुत्र सतगुरु प्रकाश उम्र 67, निवासी मकान नंबर 70 सेक्टर 14 नानक नगर जम्मू

युद्धवीर पुत्र रामचंद्र गुप्ता उम्र 50 वर्ष, निवासी मकान नंबर 35, सेक्टर 1 वार्ड नंबर 53 त्रिकुटा नगर जम्मू

सविता पत्नी बीआर शर्मा उम्र 65 वर्ष, निवासी मकान नंबर 31 सेक्टर 2 एक्स्ट्रा त्रिकुटा जम्मू

हादसे में ये हुए घायल

बीआर शर्मा पुत्र एमएल शर्मा 71 वर्ष, निवासी हाउस नंबर 31 सेक्टर 2 एक्स्ट्रा त्रिकुटा

रितु गुप्ता पत्नी युद्धवीर कुमार 48, निवासी हाउस नंबर 35 सेक्टर 1 वार्ड नंबर 53 त्रिकुटा नगर जम्मू 

Similar News