संभल सांसद बर्क के घर पहुंची बिजली विभाग की टीम, घर के बाहर भारी सुरक्षा

Update: 2024-12-19 02:47 GMT

संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क के घर बिजली विभाग की टीम पहुंची है. बिजली विभाग की टीम मीटर रीडिंग ले रही है. इस दौरान उनके घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है. बिजली विभाग की टीम उनके घर मीटर रीडिंग करने और एसी, पंखे और अन्य बिजली उपकरणों के लोड की जांच करने के लिए पहुंची है.

बिजली कनेक्शन में अनियमितता को लेकर संभल के सांसद जिया उर रहमान जांच के घेरे में आए हैं. बिजली विभाग ने उनके परिसर में बिजली के इस्तेमाल में अनियमितताओं को चिन्हित किया है. संभल के दीपासराय में 200 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी की एफआईआर की गई है. संभल तहसील में बिजली उपभोक्ताओं पर 101 करोड़ का बकाया है.

मीटर रीडिंग लेने पहुंची बिजली विभाग की टीम

मामले की जानकारी देते हुए संभल के एडिशनल एसपी शिरिश चंद्रा ने कहा कि बिजली विभाग के द्वारा पुलिस बल की मांग की गई थी. जिसके संदर्भ में पर्याप्त पुलिस बल दिया गया है, जिससे किभी भी स्थिति से निपटा जा सके. बिजली विभाग की टीम जांच कर रही है. वहीं, संभल की एसडीएम बिजली चोरी को लेकर यह हमारा रेगुलर अभियान चल रहा है. पहले से इनपुट थे कि बिजली कनेक्शन का जो वैध तरीका होता है, उसे फॉलो नहीं किया गया है.

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: