दुखी परिवार से मिले अरविंद राजभर

Update: 2024-12-19 01:54 GMT


आशुतोष शुक्ल बस्ती

बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी की माता के निधन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविन्द राजभर सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड के भौखरी गांव पहुंचे और दुःखी परिवार को ढाढस बधाया। कहा कि हमारे पार्टी के नेता कार्यकर्ता ही हमारे सब कुछ है हम अपने नेताओं कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में पूरी निष्ठा ईमानदारी से उनके साथ खड़े रहेंगे ।

इस मौके पर पूर्व विधायक रामानन्द बौद्ध , पूर्व विधायक राम ललित चौधरी , राष्ट्रीय सचिव शक्ति सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ बृजभूषण मिश्रा, रमेश चंद्र वर्मा, जिला प्रमुख महासचिव सूरज गौतम, विजय चौहान, राकेश चौधरी, जिला अध्यक्ष मनोज राजभर, मंत्री प्रतिनिधि अमन राजभर, राजेश राजभर आदि उपस्थित रहे।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: