चंदौली: झाड़ियों में तार के सहारे लटकता मिला युवक का शव, कई दिन पुराना होने के कारण आ रही दुर्गंध, जांच में जुटी पुलिस...
ओ पी श्रीवास्तव,चंदौली
चंदौली/पीडीडीयू नगर: खबर जनपद चंदौली से है जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से सटे रेलवे माल गोदाम में तालाब किनारे झाड़ियों में तार से लटका शव मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गई। शव से काफी बदबू आ रही थी। शव के पांच से छह दिन पुराना होने को आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और,आगे की छानबीन और विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार नगर से सटे मालगोदाम क्षेत्र में मालगाड़ी डिब्बों को रिपेयरिंग का कार्य होता है। यहां काफी संख्या में मजदूर कार्य करते है। इस यार्ड में प्रवेश द्वार पर प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड भी लगे रहते है। बुधवार को दिन लगभग में 12 बजे कुछ लोग तालाब के किनारे किसी कार्य से गए तो उन्हें जीव से शव के सड़ने की दुर्गंध आती प्रतीत हुई । इसके बाद पास जाकर देखा तो लोग हैरान रह गए। माल गोदाम में तालाब किनारे झाड़ियों में शव लटक रहा था। शव देख लोगों के बीच हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर अलीनगर थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।