बहुजन नायक कांशीराम की जयंती पर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने 'स्वास्थ्य सृजन अभियान' के तहत नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया
बदायूँ : आज दिनाँक 15 मार्च 2026 को बहुजन नायक कांशीराम की जयंती पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने राज्य के सभी 75 जिलों में 'स्वास्थ्य सृजन अभियान' के तहत आज शहर कांग्रेस चिक्तिसा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राज बेटा यादव की अध्यक्षता में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर मौजूद रहे इस अवसर पर ओमकार सिंह ने कहा यह पहल वंचितों और कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और कांशीराम जी के विचारों को सेवा से जोड़ने के उद्देश्य से की गई, जिसे 'सामाजिक परिवर्तन दिवस' के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा यूपी कांग्रेस के चिकित्सा योद्धाओं ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंदों के लिए मुफ्त जांच और चिकित्सा शिविर लगाये गए है इस अवसर पर राज बेटा यादव ने कहा इस आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनमानस तक पहुँचाना और बहुजन नायक को उनकी जयंती पर सेवा के माध्यम से याद करना था। इस अवसर पर एससीएसटी विभाग अध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया ने एवं संभावित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी महाराज सिंह ने सयुक्त रूप से कहा इन शिविरों के माध्यम से कांग्रेस ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कांशीराम जी के सामाजिक परिवर्तन के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने इस भव्य चिकित्सा शिविर के सहयोग के लिए गोपाल हॉस्पिटल प्रबंधक डॉक्टर उमेश यादव का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर महरुम खांन, शिमबूल ख़ान, निमेन्दर यादव, प्रदीप कुमार, सुमित, विट्टू ठाकुर, करतार सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे