हिन्दी भाषी महासंघ वडोदरा द्वारा आयोजित महा रामलीला की तैयारियां प्रारंभ
वडोदरा। हिन्दी भाषी महासंघ वडोदरा के तत्वावधान में आयोजित होने वाली महा रामलीला की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो चुकी हैं। इस आयोजन का शुभारंभ 2 अक्टूबर की सुबह 10 बजे स्क्रिप्ट पूजन के साथ हुआ।
भव्य मंचन का आयोजन आगामी 07 नवंबर से 13 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 07:00 बजे से रात 11:00 बजे तक अकोटा, वडोदरा में किया जाएगा।
पदाधिकारियों की सूची
चेयरमैन : अरविंद तिवारी जी
वाइस चेयरमैन : देवेंद्र उपाध्याय
वाइस चेयरमैन : रामसेवक साहनी
वाइस चेयरमैन : राजेश पाठक
प्रेसिडेंट : दिलीप नेपाली
सक्रिय प्रेसिडेंट : राकेश जैन
मुख्य महामंत्री : दुर्गेश तिवारी
व्यक्तव्य
मुख्य महामंत्री दुर्गेश तिवारी ने कहा – “महा रामलीला का आयोजन लगातार 14 वर्षों से होता आ रहा है, लेकिन कोरोना काल के दौरान इसे स्थगित करना पड़ा था। अब पुनः प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद और समाजसेवियों के सहयोग से लगभग 100 कलाकारों द्वारा इसका जीवंत मंचन किया जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि आज की युवा पीढ़ी में धर्म और संस्कृति का प्रचार-प्रसार हो, क्योंकि वर्तमान समय में वेस्टर्न कल्चर की ओर झुकाव बढ़ रहा है। रामायण का यह मंचन धर्म, संस्कृति और जीवन मूल्यों का जीवंत संचार करेगा।”
वाइस चेयरमैन राजेश पाठक ने कहा – “रामलीला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आदर्श और परंपरा की जीवंत झांकी है। इससे समाज को नीति और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।”
प्रेसिडेंट दिलीप नेपाली ने कहा – “वडोदरा की धरती पर महा रामलीला जैसे आयोजन न केवल श्रद्धालुओं को आनंदित करते हैं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देते हैं। यह मंचन आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम है।”
वाइस चेयरमैन देवेंद्र उपाध्याय ने कहा – “समाज की वास्तविक शक्ति उसके बच्चे होते हैं। यदि बाल पीढ़ी को रामायण और भारतीय संस्कृति से जोड़कर शिक्षा दी जाए, तो भविष्य में एक सशक्त, संस्कारी और धर्मनिष्ठ समाज का निर्माण होगा। रामलीला इसी उद्देश्य की पूर्ति का प्रभावी माध्यम है।”
“काग भूशुंडी रामायण” के कलाकारों की स्वीकृति
महा रामलीला के मंचन में इस बार सुप्रसिद्ध कलाकारों का भी विशेष योगदान रहेगा। “काग भूशुंडी रामायण” में प्रभु श्रीराम की भूमिका निभा रहे लोकप्रिय कलाकार श्री जल गांधी ने आगामी आयोजन में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का अभिनय करने की स्वीकृति दी है। वर्तमान में उनका धारावाहिक दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर प्रतिदिन प्रसारित हो रहा है। उनके अभिनय में मर्यादा, शालीनता और तेजस्विता का अद्वितीय संगम देखने को मिलता है।
इसी प्रकार, भगवान परशुराम की भूमिका निभाने वाले सुप्रसिद्ध कलाकार श्री परेश भट्ट ने भी महा रामलीला 2025 में परशुराम के रूप में अपनी सेवा देने की सहमति दी है। उनके अभिनय में तेज, ओज और धर्मनिष्ठ भावों की सजीव झलक मिलती है।
ये दोनों कलाकार ‘कलाभूमि कास्टिंग कंपनी’ एवं ‘कलाभूमि टॉकीज़’ के संस्थापक श्री संतोष त्रिपाठी के आग्रह पर इस महा रामलीला आयोजन में शामिल होने के लिए सहमति दे चुके हैं।
इन दोनों कलाकारों के प्रभावशाली और मार्मिक अभिनय से महा रामलीला 2025 को अलौकिक भव्यता प्राप्त होगी और श्रद्धालु जनों को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम व भगवान परशुराम के दिव्य स्वरूप का अनोखा साक्षात्कार मिलेगा।