एक मंत्र द्वारा सभी ग्रहों को अनुकूल बनाने का उपाय : प्रेम शंकर मिश्र

Update: 2020-02-01 14:56 GMT

कुंडली मे यदि कई ग्रह अनुकूल स्थिति में नही होते है तो जीवन कठिनाईयों से भर जाता है। ज्योतिष शास्त्र सम्पूर्ण आधार सौरमंडल में स्थित सभी 9 ग्रह होते हैं। ज्योतिष के अनुसार सौर मंडल में सूर्य, चंद्र,, मंगल, बुध, बृहस्पति,शुक्र,शनि, राहू और केतु कुल नवग्रह है। कहा जाता है कि ये सभी नवग्रह मनुष्य की सभी कामनाएं पूरी करने में सक्ष्म होते हैं। प्रतिकूल स्थिति में होने के कारण ये अपना शुभ फल नही दे पाते है।आज हम आपको केवल एक मंत्र द्वारा सभी ग्रहों को अनुकूल बनाने का उपाय बता रहा हूँ।हर रोज इनके मंत्र का जप करने से सभी बाधाओं से मुक्ति मिलने के साथ एक साथ कई मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

इस नवग्रह मंत्र का हर रोज 108 बार लगातार 40 दिनों तक करने से यह मंत्र सिद्ध हो जाता है और जपकर्ता की सभी कामनाएं पूरी कर देता है।

नवग्रह मंत्र

ऊँ ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरांतकारी भानु: शशि भूमि सुतो बुधश्च। गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।

Similar News