झारखंड में सोरेन सरकार, राज्य के 11वें CM बने हेमंत, साथ में 3 मंत्रियों की शपथ

Update: 2019-12-29 09:17 GMT

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं.

लोहरदगा से कांंग्रेस के विधायक रामेश्वर उरांव और चतरा से आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता भी हेमंत सरकार में मंत्री बन गए हैं. राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. पाकुड़ से कांग्रेस के विधायक आलमगीर आलम ने हेमंत सरकार कैबिनेट में मंत्रीपद की शपथ ली है. आलमगीर आलम झारखंड के स्पीकर भी रह चुके हैं.

Similar News