सीमा पांडेय ने गोल्ड मेडल जीतकर अयोध्या का नाम किया पूरे विश्व में रोशन

Update: 2019-10-30 14:52 GMT

अयोध्या। वासुदेव यादव

अंतरराष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग कम्पटीशन रूस में आयोजित हुवा। इसमें अयोध्या की बेटी सीमा पान्डेय ने गोल्ड मेडल जीतकर अयोध्या सहित भारत देश का नाम पूरे विश्व मे किया रोशन।

आज आ रही है अयोध्या की बेटी सीमा अपने घर अयोध्या, होगा जोरदार स्वागत सम्मान। सीमा पांडेय के पिता भवनाथ पांडेय ने कहा कि भगवान की कृपा व सीमा की अथक मेहनत से यह सफलता मिली है। मेरी बेटी ने मेरा ही नही बल्कि अयोध्या व पूरे देश का दिल जीता है। इसके लिए उसे बहुत बहुत बधाई। आज की लड़कियां किसी से कम नही है बशर्ते उनको भी सही शिक्षा दीक्षा ट्रेनिंग व साथ ही घर परिवार समाज का भी सही सहयोग व आशीर्वाद मार्गदर्शन मिलना चाहिए। आज की लड़कियां अपने माँ बाप का नाम देश विदेश में रोशन कर रही है।

Similar News