कुशीनगर- पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर केस : सपा ने निकाला विरोध मार्च

Update: 2019-10-11 09:44 GMT

पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर का मामला बढ़ता ही जा रहा है। जहां एक तरफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मोर्चा संभाले हुए हैं, वहीं पार्टी कार्यकर्ता भी इस मामले में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कुशीनगर जिले के सेवरही में विरोध जुलूस निकाला।

किसान पीजी कॉलेज से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन मार्च सेवरही कस्बे की तरफ बढ़ रहा था। तभी इस जुलूस को पुलिस ने सेवरही मुख्यालय के पास रोक दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक हो गई। और सभी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।

मौके पर एसडीएम तमकुहीराज अरविंद कुमार और सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंच गए। सपा की अगुवाई पूर्व जिलाध्यक्ष इलायास अंसारी कर रहे थे। 

Similar News