अयोध्या टेढ़ीबाजार चौराहे पर सजा दुर्गामां का भव्य दरबार, भक्तगण दर्शन पूजन को उमड़े
वासुदेव यादव
अयोध्या। टेढ़ी बाजार अयोध्या स्थित चौराहे पर शारदीय नव रात्र में सजा मां दुर्गे का दरबार सभी भक्तों को भा रहा है। यहां पर सुबह व शाम भक्तों का दर्शन पूजन हेतु मजमा लगा रहता है। ज्ञात हो कि यहां गत कई वर्षों से अनवरत नव दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन होता रहा है। इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से यहां पर शारदीय नवरात्रि का महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके चलते सुबह शाम विधि-विधान पूर्वक पूजन अर्चन का कार्यक्रम हो रहा हो रहा।
टेढ़ी बाजार दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में यह आयोजन चल रहा है। शनिवार की शाम कांग्रेसी नेता उमेश यादव, शिव सागर शुक्ला, जंगू यादव, सत्येंद्र चौबे एडवोकेट रवि यादव, एडवोकेट संदीप यादव, वीरेंद्र सिंह, अनिकेत यादव, विजय यादव सहित अन्य लोगों ने पूजन अर्चन कर अपना जीवन धन्य किया। इसके साथ ही दर्शन पूजन करने हेतु आए भक्तों को प्रसाद वितरण किए।