मौनी अमावस्या सोमवार को होने से सोमवती अमावस्या और गोचर में मकर राशि में चार ग्रहों सूर्य, चन्द्र, बुध, केतु का योग और गुरु वृश्चिक राशि में और मंगल मीन राशि में राशि परिवर्तन का शुभ योग बना रहे हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान आदि कर पूरे दिन मौन रहकर उपवास करते है और तिल, तिल का तेल, आंवला, कम्बल आदि वस्त्रों का दान करना चाहिए। एसएस नागपाल ने बताया कि जिनकी कुंडली में पितृ दोष है उनको पितरों को तर्पण आदि कर दान-दक्षिणा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। आगे पढ़ें मौनी अमावस्या से राशियों पर कैसा योग बनेगा-
मौनी अमावस्या का राशियों पर योग-
मेष- मेहनत सफल होगी, विवादों में विजय के साथ, आय को बेहतर बनाए रखेंगे।
वृषभ- गुरु की दृष्टि राशि पर है। शीघ्र ही धन लाभ का योग बनेगा।
मिथुन- कार्य में सफलता मिलेगी, प्रभाव में वृद्धि होगी।
कर्क- भाग्य का साथ मिलेगा। आय बेहतर रहेगी, यात्रा में कठिनाई आएगी।
सिंह- भविष्य में कुछ अच्छा होने का योग बन रहा है।
कन्या- राशि पर गुरु-मंगल की दृष्टि होने से संघर्ष का समय हो सकता है। आगे सफलताएं मिलने के योग है।
तुला- मंगल की दृष्टि और अनुकूल चंद्र की वजह से आय में वृद्धि करेगा।
वृश्चिक- बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। कारोबार में नए प्रस्ताव की प्राप्ति होगी।
धनु- धन की आवक उत्तम रहेगी और प्रभाव भी बना रहेगा, नए काम होंगे।
मकर- बेकार की बातों में समय नष्ट होगा। विवादों में विजय प्राप्त होगी और सब अच्छा चलेगा।
कुंभ- सम्मान प्राप्त होगा।
मीन- मंगल का गोचर और गुरु की दृष्टि राशि पर है। चंद्रमा आय को बेहतर बनाएगा और स्वास्थ्य में लाभ होगा।