वड़ोदरा :अस्थि यात्रा में "अटल जी अमर रहो" का नारा गूँज उठा
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी अस्थि कलश विसर्जन यात्रा में केंद्रीय कृषि मंत्री एवं राज्य के पंचायत मंत्री के साथ सयाजीगंज,वड़ोदरा से निकल कर शहर के राज्य मार्गों से होकर फाजलपुर (महिसागर-नदी) पहुँच कर समापन हुआ, जहाँ पर अटल जी अमर रहो के नारों के बीच महिसागर नदी में अस्थि कलश का विसर्जन किया गया था,
आज सोमवार को सुबह 10:00 बजे सयाजीगंज,वड़ोदरा से स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि कलश विसर्जन यात्रा निकाली गई थी, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री श्री पुरुषोत्तम रुपाला, राज्य पंचायत मंत्री जयद्रथ सिंह परमार, प्रदेश उप प्रमुख भार्गव भट्ट , प्रदेश महामंत्री शब्दशरण ब्रह्मभट्ट , वड़ोदरा के सांसद एवं भाजपा प्रमुख रंजन बेन भट्ट, जिला प्रमुख दिलुभा चुडासमा, विधायिका मनीषा बेन वकील, विधायिका सीमा बेन मोहिले, विधायक केतन इनामदार, विधायक योगेश पटेल, एवं वड़ोदरा महापौर डॉ जिगीशा बेन शेठ, स्थायी समिति के चेयरमैन सतीष पटेल, डेप्युटी महापौर डॉ जीवराज चौहान, सहित लोग अस्थि कलश विसर्जन यात्रा में जुड़ें थे, अटल जी अमर रहो के नारों के साथ निकली यात्रा सयाजीगंज से कोठी चार-रास्ता, हुजरात पागा, भूतडिझांपा, नागरवाड़ा, बहुचराजी रोड, मुक्तानन्द तीन रास्ता, मंगलपांडे रोड, न्यु समा रोड, छानी, नन्देसरी होकर फाजलपुर पहुँची थी, यात्रा के दरमियान जगह-जगह पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किएँ, साधु-सन्त और नगरजन भी स्वेक्षिक जुड़े हुए थे, यात्रा में वड़ोदरा फ़ायर ब्रिगेड के नाव की मदद से महिसागर के मध्य में जाकर दो अस्थि कलश विसर्जन किया गया था, विसर्जन के समय नड़ियाद जिला के विधायक पंकज देशाई, आंनद जिला के सांसद दिलीप भाई पटेल, खेड़ा के सांसद देवु सिंह चौहान, आंनद जिला के प्रमुख महेश पटेल, और गांव के सरपंच सहित आगेवान उपस्थित थे,
विजय तिवारी की रिपोर्ट वड़ोदरा, गुजरात