सिलेंडर फटने से 2 मंजिला मकान गिरा, 5 की मौत, 8 घायल

Update: 2018-07-23 16:22 GMT

आगरा में दर्दनाक हादसा हो गया। थाना इरादतनगर के गांव डाडकी में गैस सिलेंडर फटने से 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जैसे ही सिलेंडर फटा, वैसे ही दो मंजिला मकान गिर गया। मलबे में दबकर 5 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों को मलबे से निकाला गया है।

गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन समेत क्षेत्रीय विधायक महेश गोयल घटनास्थल पर पहुंचे हैं। 

Similar News