भारत प्रशासित कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के शिविर पर हुए हमले में 17 जवानों की मौत के बाद सोशल मीडिया पर दुख और गुस्सा जाहिर किया जा रहा है। पत्रकार विश्व मोहन (@vishwamTOI) ने ट्वीट किया, "अब कुछ कीजिए। इसे राष्ट्रीय आह्वान के रूप में लें। मासूम कश्मीरियों और जवानों को राजनीतिक चारे की तरह इस्तेमाल करना बंद करो।" वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त (@BDUTT) ने लिखा, "आतंकवादियों ने उरी में सो रहे सैनिकों को निशाना बनाकर टेंटों पर ग्रेनेड फेंके जिनसे एकदम आग लग गई। ज्यादातर हताहत इसी वजह से हैं।"
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (@yadavtejashwi) ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा, "सर नरेंद्र मोदी जी खुफिया जानकारी होने के बावजूद 17 सैनिक मारे गए। क्या हम प्रेम पत्र भेजने के बजाए राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में कुछ सुधारात्मक कदम उठाएंगे?" मुक्केबाज विजेंदर सिंह (@boxervijender) ने लिखा, "17 सैनिकों के मारे जाने की बेहद दुखद खबर। परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं। उरी पर हमला हुआ है। अगर पाकिस्तान ने युद्ध को चुन लिया है तो फिर युद्ध ही सही।"
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिकारिक अकाउंट (@INCIndia) से ट्वीट किया गया, "उरी में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में भारतीय सैनिकों की शहादत पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहरे दुख और शोक का इजहार किया है। सोनिया गांधी ने इसे हमारी राष्ट्रीय चेतना पर हमला कहा है।"