बिलारी। नगर मेला कमेटी की बैठक में नगर में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेला रामनवमी एवं महाकाली शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने को लेकर चर्चा की गई। कमेटी अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा का 64वां आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पहले दिन नगर के गांधी पार्क से मां दुर्गा का सिंहासन बैंड-बाजों और जयकारों के साथ निकाला जाएगा। यह शोभायात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए नगर के प्राचीन गमादेवत मंदिर पर पहुंचकर रुकेगी।
इसके अगले दिन 27 मार्च को शाम चार बजे यात्रा गमादेवत मंदिर से शुरू होकर निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए पौड़ा खेल मैदान में लगने वाले रामनवमी मेले में शामिल होगी।
नितिन गुप्ता और के.के. गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा में श्री खाटू श्याम जी की भव्य झांकी शामिल रहेगी। वहीं शेखर गोयल ने कहा कि महाकाल की झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनेगी।
दुष्यंत चौहान ने बताया कि शोभायात्रा में एटा से चार स्वचालित झांकियां शामिल होंगी, जबकि कौशल ठाकुर के अनुसार इस्लामनगर से पांच झांकियां बुलाई जा रही हैं।
सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज चौहान ने बताया कि शोभायात्रा में स्थानीय कलाकारों के बैंड-बाजे और लगभग 30 महाकाली अखाड़े आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा डीजे और विभिन्न स्वरूप भी शामिल किए जाएंगे।
कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बैठक में कहा कि कमेटी के सदस्य व्यवस्था बनाए रखें, पुलिस प्रशासन पूरा सहयोग देगा।
बैठक में सुरेंद्र कुमार चुग, अजय अग्रवाल एडवोकेट, विशाल गुप्ता, सलीम अहमद, मनोज अग्रवाल, गिरीश गर्ग, घनश्याम गुप्ता, आकाश बंसल, दिनेश, ब्रजरतन, राजेश प्रजापति, निहाल सिंह, महेश कश्यप, नीरज रोहिल्ला, मनोज गुप्ता, के.के. गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
– वारिस पाशा, बिलारी