शिवपाल यादव ने दिखाया दम, आते आते दो धराशाई

Update: 2016-09-17 13:56 GMT


लखनऊ। समाजवादी पार्टी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच तकरार सुलझने के कुछ ही घंटों बाद पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री के खास माने जाने वाले अरविंद सिंह गोप को प्रमुख महासचिव पद और राजेंद्र चौधरी प्रवक्ता पद से हटा दिया है।
अपने करीबियों को कैबिनेट से बाहर किए जाने से नाराज हुए शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव से शिकायत की थी और पार्टी में छिड़े घमासान के बाद इस्तीफा भी दे दिया था। मुलायम ने किसी तरह विवाद सुलझाया था। लेकिन सभी मंत्रालय वापस मिलने और प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के साथ ही शिवपाल ने अखिलेश के करीबियों को दरकिनार करना शुरू किया है। शनिवार शाम शिवपाल यादव ने बयान जारी करके कहा कि राजेंद्र चौधरी अब प्रवक्ता नहीं होंगे। उन पर किसी भी तरह के बयान जारी करन पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही, अखिलेश के खास अरविंद सिंह गोप प्रमुख महासचिव पद से हटा दिए गए हैं। शिवपाल अब पार्टी के अहम पदों पर अपने वफादार लोगों को काबिज कर रहे हैं।

Similar News