ये नजारा भी लखनऊ का ही है। बुधवार को हुई झमाझम बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बालागंज यहां घुटनों तक पानी भर गया। घरों व दुकानों में पानी भर गया। आशियाना व राजाजीपुरम् में भी यहीं हाल है। बालागंज की कैटल कॉलोनी भी इसमें रही सामिल लखनऊ में बुधवार शाम तक 48 मिमी बारिश हुई। जिसके बाद कुछ इलाकों में ऐसा नजारा बन गया। सड़कों की खराब स्थिति से वाहनों का निकलना दूभर हो गया है।यकीन नहीं होता कि यह लखनऊ शहर के इलाके हैं। राधाग्राम कॉलोनी व आस-पास कॉलोनी में हुआ जलभराव ठाकुरगंज कल्याणगिरी मंदिर के पास हुआ जल भराव। बालागंज हरिनगर में घरों में भरा गंदा पानी।लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।जलभराव से लोगों को खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।