भाजपा सरकार में क्या जानवरों का एनकाउंटर भी होगा..

Update: 2018-02-17 16:13 GMT
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ के आशियाना में तेंदुए को जान से मारे जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उसे बेहोश भी किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि क्या इस सरकार में जानवरों का भी एनकाउंटर का चलन शुरू हो गया है। ये गैर कानूनी है। इसके जिम्मेदार लोग बचने नहीं चाहिए। दरअसल, आशियाना की औरंगाबाद कॉलोनी में पिछले (बृहस्पतिवार) तीन दिनों से एक तेंदुएं ने आतंक मचा रखा थ। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग, लखनऊ जू टीम, आर्मी और पुलिस लगी हुई थी लेकिन उसे काबू में नहीं कर सके। इसी बीच ग्रामीणों व पुलिस के बीच हुए संघर्ष में तेंदुए को गोली लग गई और वो मर गया।
शनिवार को भी सुबह से ही उसे पकड़ने की कवायदें जारी रहीं, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं, फायरिंग में मारे जाने के बाद वन विभाग की टीम ने पुलिस पर सवाल उठाए और तेंदुए को मारने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है।

Similar News