आयशा के साथ बाराबंकी के देवा शरीफ दरगाह में जा रहे हरीश शर्मा को मारे गए थप्पड़, तिलक भी धुलवा दिया गया
बाराबंकी की देवा शरीफ दरगाह को हिंदू और मुसलमान दोनों मानते हैं. यहां भारी भीड़ लगी रहती है. मगर अब इस दरगाह में जाने के दौरान हरीश शर्मा नाम के युवक संग जो किया गया, उसने हड़कंप मचा कर रख दिया. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसे देख हर कोई सकते में हैं.
क्या हुआ हरीश शर्मा के साथ?
देवा कस्बे के रहने वाले हरीश शर्मा पड़ोस में रहने वाली आयशा नाम की महिला के साथ दरगाह पर गया. आयशा को चादर चढ़ानी थी. हरीश के माथे पर तिलक लगा हुआ था. वह दरगाह की तरफ जा ही रहा था कि तभी वहां अचानक एक दुकानदार आ गया और उसने हरीश को ओए बोला.
हरीश का आरोप है कि युवक ने देखते ही उसे थप्पड़ मारे. फिर जबरन उसे पकड़कर उसके माथे पर लगा तिलक पानी डालकर हटा दिया. इस दौरान उससे अभद्र व्यवहार भी किया गया और हाथापाई भी हुई.
मामले का जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है, टोपी लगाए एक युवक ने दूसरे शख्स की गर्दन पकड़ रखी है. वह उसे एक दुकान पर ले जाता है और वहां पानी की बोतल उठाकर उसके सिर पर डाल देता है.
पीड़ित हरीश के साथ जो आयशा नाम की महिला थी, उसका कहना है कि वह अपने पड़ोस के युवक हरीश शर्मा को यहां लेकर आई थी. उसे चादर चढ़ानी थी. तभी दुकानदार ने उसके साथ मारपीट की और उसके माथे पर लगे तिलक को भी जबरन धो दिया.