मेरठ : सपा में ओवर हॉलिंग की तैयारी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पाल ने फ्रंटल संगठन के लिएभी आवेदन मांगे हैं। ऐसे में चौदह फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के लिए भी पार्टी में मंथन शुरू हो गया है।
निकाय चुनाव के बाद से ही सपा में बदलाव के संकेत आने लगे थे। दो दिन पहले ही पार्टी ने महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी को हटाते हुए पूर्व में महानगर अयक्ष रहे आदिल चौधरी में फिर से विश्वास जता दिया। आदिल चौधरी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया। वहीं अब फ्रंटल संगठनों को भी धार देने की तैयारी है। पार्टी में यूथ ब्रिगेड, युवजन सभा, लोहिया वाहनी व छात्र सभा को मेन विंग संगठन में माना जाता है। इन चारों फ्रंटल संगठन के अलावा अन्य सभी संगठन व विधानसभा अध्यक्षों के लिए नाम मांगे गए हैं। माना जा रहा है कि पार्टी की पूरी तरह से ओवहरॅलिंग होगी। दूसरी ओर महानगर में बदलाव के बाद अब जिले में भी परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही हैं। जिले में दस महीने बाद भी कार्यकारिणी का गठन न होने को लेकर शिकायती सुर भी तेज हो रहे हैं।