सपा प्रदेश अध्यक्ष का योगी पर निशाना, कानून व्यवस्था खराब है, किसान कर्ज से परेशान है
किसानों को कोई कर्ज नहीं मिला है नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है
संतकबीरनगर-गोरखपुर जाते वक्त ख़लीलाबाद के सरैया बाईपास पर कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का जोरदार स्वागत किया मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कहा कि कासगंज घटना योगी सरकार का फेल्योर है कासगंज की घटना के लिए बीजेपी की योगी सरकार सीधे जिम्मेदार।
कोई विकास नहीं हो रहा है। कानून व्यवस्था खराब है किसानों कर्ज से परेशान है। किसानों को कोई कर्ज नहीं मिला है, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार के 1 साल पूरे होने वाले हैं हर मोर्चे पर विफल साबित नजर आई है। कोई विकास नहीं हो रहा है। कानून व्यवस्था खराब है, किसानों कर्ज से परेशान है। किसानों को कोई कर्ज नहीं मिला है, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। सारा विकास ठप पड़ा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर भाजपा की सरकार एकदम फेल हुई है।इस दौरान जिला अध्यक्ष गौहर अली खान, ब्लाक प्रमुख मनोज राय, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुबोध यादव रामदरश यादव,रमेश चंद यादव, श्याम जी विश्वकर्मा, जावेद अहमद,जय प्रकाश यादव, रामआशीष,श्रीराम यादव, लाल चंद यादव महासचिव राजमन यादव.आदि मौजूद रहे।